25 Apr 2024, 12:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पोर्श कैनी का प्लैटिनम एडीशन लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2016 10:45AM | Updated Date: Jul 21 2016 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पोर्श एजी ने अपने दो कैनी मॉडलों के स्पेशल एडीशन लांच किए है। कैनी प्लैटिनम एडीशन मॉडल्स   प्रीमियम गुणवत्ता की खूबियों से लेस है। एसयूवी पेट्रोल और डीजल वर्जस में  बड़े 20 इंच के व्हील लगे हैं। इसे  लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है। इन मॉडलों में खूबियों की व्यापक श्रृंखला आराम एवं सुरक्षा को बढ़ाती है।

नवीन कैमी मॉडल वैरिएंट की पेषकश पर पोर्श इंडिया के डायरेक्टर पवन शेट्टी ने  कहा, कैमी प्लैटिनम एडीशन एक रोमांचक फोर-डोर स्पोर्ट्स कार है जिसे विशिष्टता के साथ चुना गया है, जोकि इसकी स्टाइल में चार-चांद लगाते हैं। स्टैंडर्ड इक्विपमेंट की व्यापक श्रृंखला और मनमोहक डिटेल्स इस प्रीमियम मॉडल को वास्तव में हमारे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है। इसकी एक्स शोरूम महाराष्ट्र में कीमतें  कैमी प्लैटिनम एडीशन पेट्रोल 10668000 और डीजल 10886000 रुपए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »