25 Apr 2024, 07:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्प्लेंडर को पछाड़ा एक्टिवा बनी सबसे अधिक बिकने वाली टू-व्‍हीलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2016 11:38AM | Updated Date: Jul 20 2016 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लि. (एचएमएसआई) के एक्टिवा स्कूटरों की श्रंखला ने हीरो मोटोकार्प की स्प्लेंडर श्रंखला को पछाड़ दिया है। काफी लंबे अरसे से स्प्लेंडर बाइक सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन था। इस साल के पहले छह महीने में एक्टिवा ने स्प्लेंडर को पीछे छोड़ दिया है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के हवाले से एचएमएसआई ने कहा है कि जनवरी-जून के दौरान एक्टिवा श्रंखला की बिक्री 13,38,015 इकाई रही, जबकि इस दौरान हीरो की स्प्लेंडर की बिक्री 12,33,725 इकाई रही।

एचएमएसआई ने बयान में कहा, मोटरसाइकिलों के 17 साल के एकाधिकार को समाप्त करते हुए होंडा का एक्टिवा अब दोपहिया बिक्री में सबसे आगे हो गया है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी से उसकी बिक्री करीब एक लाख इकाई अधिक रही है। एचएमएसआई जहां एक्टिवा श्रंखला के तहत तीन माडल एक्टिवा 3जी, एक्टिवा 125 तथा एक्टिवा आई की बिक्री करती है वहीं हीरो मोटोकार्प की स्प्लेंडर श्रंखला मंे सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर पीआरओ, स्प्लेंडर पीआरओ क्लासिक और स्प्लेंडर आई स्मार्ट हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »