19 Apr 2024, 10:12:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

फोर्ड मस्टैंग भारत में लॉन्‍च, कीमत 65 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2016 5:14PM | Updated Date: Jul 12 2016 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेटर नोएडा। अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने अपनी प्रमुख स्पोर्ट्स कार ‘मस्टैंग’ आज भारत में पेश की। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 65 लाख रूपए है। उल्लेखनीय है कि मस्टैंग के 52 साल के इतिहास में पहली बार कंपनी ने इस मॉडल को भारत में पेश किया है।
 
इस कार में पांच लीटर वी8 पेट्रोल इंजिन है और इसकी अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इसे अपने अमेरिकी कारखाने से सीबीयू के रूप में आयात कर यहां बेचेगी। वैश्विक स्तर पर फोर्ड ने 2015 में मस्टैंग की 1.1 लाख इकाइयां बेचीं। फोर्ड की भारत में पूर्ण अनुषंगी इकाई है जो कि इकोस्पोर्ट व एंडेवर जैसे मॉडल बेचती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »