25 Apr 2024, 22:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

होंडा नवी ने दो महीने के अदंर ही पार किया 10000 का आंकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 10:36AM | Updated Date: Jun 21 2016 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा नवी ने बाजार में उपलब्ध होने के दो महीने के अंदर ही 10000 बाइक्स का बिक्री आंकड़ा पार कर लिया है। ऑटो एक्सपो 2016 में  इसे प्रदर्शित किया गया था। नवी को ग्राहकों से मिले रिस्पॉन्स के बारे में बताते हुए, होंडा मोटरसाइकिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा,  शहरी युवाओं में नवी ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।
 
असाधारण डिजाइन, बनावट और कस्टमाइजेशन के असीमित विकल्पों के साथ नवी को खरीदना अच्छा एक्सपीरियंस है।  नवी एक 3-इन-वन पैकेज है जिसमें आपको एक मोटरसाइकिल की सवारी का एहसास, स्कूटर का आराम और कस्टमाइज निर्माण का फन हासिल होगा। अगर यह नवी का जुनून नहीं तो और क्या है। नवी के स्टैंडर्ड मॉडल की  एक्स-शोरूम कीमत, दिल्ली में 39648 रुपए से शुरू होती है, और यह 5 रंगों में उपलब्ध है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »