29 Mar 2024, 11:33:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेएलआर ने उतारी पेट्रोल इंजन वाली डिस्कवरी स्पोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 10:33AM | Updated Date: Jun 21 2016 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डीजल वाहनों पर पाबंदी से जूझ रही टाटा समूह की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने दो लीटर पेट्रोल क्षमता से लैस, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट बाजार में पेश कि है। कंपनी के इस मॉडल की दिल्ली के शोरूम में शुरूआती कीमत 56.50 लाख रुपए है।
 
कंपनी के अनुसार चुनिंदा डीजल वाहनों पर प्रतिबंध से उसकी कारोबारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं लेकिन उसने देश की कानूनी जरूरतों के हिसाब से अपने उत्पादों को पेश करने की प्रक्रिया अपनाई है। कंपनी के अध्यक्ष रोहित सूरी ने  कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल संस्करण भारत में इतनी जल्दी पेश करने की योजना नहीं थी। यह बाद के लिए थी। निश्चित रूप से डीजल वाहनों पर प्रतिबंध ने उनकी कारोबारी योजनाओं को प्रभावित किया है।
 
उन्होंने यह बात उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में 2000 सीसी की डीजल गाड़ियों की बिक्री प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कही। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वह अन्य गाड़ियों के पेट्रोल संस्करण लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »