29 Mar 2024, 16:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

कार बिक्री में गिरावट, फोर्ड 700 छंटनियां करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 11:47AM | Updated Date: Apr 24 2015 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेट्रायट(अमेरिका)। फोर्ड मोटर कंपनी ने कहा है कि वह मिशीगन असेंबली संयंत्र में 700 श्रमिकों को हटा रही है क्योंकि उसकी छोटी व हाइब्रिड कारों की बिक्री में गिरावट आई है।
   
कंपनी की प्रवक्ता क्रिस्टिना एडामस्की ने कहा कि 22 जून से इस कारखाने में तीन के बजाय दो ही पाली होंगी। इस कारखाने में फोर्ड फोक्स व सी मैक्स हाइब्रिड वाहन बनते हैं और 2012 से इसमें तीन पालियों में काम हो रहा है।
   
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वाहन उद्योग के फिर से पटरी पर आने की सराहना करते हुए जनवरी में राष्ट्रपति ओबामा जिन कारखानों में गए थे उनमें एक यह भी है।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »