19 Apr 2024, 19:24:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

निसान ने माइक्रा के स्वचालित संस्करण की कीमत 54,000 रूपए कम की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2016 5:14PM | Updated Date: Jun 17 2016 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने आज अपनी प्रीमियम हैचबैक कार माइक्रा के स्वचालित ट्रांसमिशन संस्करण की भारत में कीमत 54,252 रूपए तक कम कर दी है क्योंकि उसने इसके कलपुर्जों की स्थानीय खरीद बढ़ा दी है।
 
माइक्रा सीवीटी ऑटोमेटिक एक्सएल की पहले कीमत 6,53,252 रूपए थी लेकिन अब यह 5,99,000 रूपए में उपलब्ध है। इसी तरह माइक्रा ऑटोमेटिक सीवीटी एक्सवी की कीमत 7,19,213 रूपए से घटकर 6,73,500 रूपए रह गई है।
 
कंपनी के भारतीय प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने बताया कि माइक्रा का उत्पादन यहीं भारत में हो रहा है। कंपनी बाजार में तेज और ज्यादा बेहतर तरीके से आपूर्ति करने में सक्षम है और उन्होंने इसका स्थानीयकरण अच्छा किया है। इससे जो फायदा हो रहा है वह वे उनके ग्राहकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »