29 Mar 2024, 16:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा, उबर के बीच वाहनों की खरीद-फरोख्त का करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2016 12:06PM | Updated Date: Jun 17 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। टाटा समूह ने एप आधारित टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर टेक्नोलॉजीस के साथ उसके मंच पर काम करने वाले चालकों और मालिकों को वाहन खरीद और वित्तीय समाधान के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि इस साझेदारी के तहत जो लोग उबर के मंच पर कार परिचालन की योजना बना रहे हैं वह उसके इंडिका और इंडिगो जैसे वाहनों की खरीद कर सकते हैं और इसके लिए वह टाटा कैपिटल एवं टाटा मोटर्स फाइनांस से आसान वित्त समाधान भी ले सकते हैं। टाटा संस के प्रमुख अधिकारी मधु कन्नन ने बताया कि वे टाटा एआईजी से बीमा खरीदने के लिए भी योग्य होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »