23 Apr 2024, 12:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक वाहन बिक्री में टोयोटा पहले नंबर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2015 7:49PM | Updated Date: Apr 23 2015 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। इस साल पहली तिमाही में वैश्विक वाहन बिक्री में टोयोटा मोटर कोर्प पहले स्थान पर बनी रही और उसने इस दौरान दुनिया भर में 25.2 लाख वाहन बेचे। इस तरह से कंपनी ने फाक्सवैगन व जनरल मोटर्स को पछाड़ दिया।
   

जापानी कंपनी टोयोटा मोटर बीते तीन साल से दुनिया भर में सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी बनी हुई है। इस लिहाज से फाक्सवैगन गु्रप ने पिछले सप्ताह कहा कि उसने जनवरी मार्च तिमाही में 24.9 लाख वाहन बेचे। इस लिहाज से अमेरिकी वाहन कंपनी जनरल मोटर्स तीसरे स्थान पर है जिसने तिमाही में 24 लाख वाहन बेचे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »