29 Mar 2024, 06:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

निसान ने पेश की डैटसन रेडी-गो, कीमत 2.38 लाख रुपए से शुरु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2016 11:19AM | Updated Date: Jun 8 2016 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान की प्रमुख ऑटो कंपनी निसान ने डैटसन ब्रांड से नई छोटी कार डैटसन रेडी-गो की पेशकश की है जिसकी दिल्ली में ‘एक्स-शो रूम’ कीमत 2.38 लाख रु. से 3.34 लाख रु. के बीच है। इस कदम से ‘एंट्री लेवल’ खंड में कीमत युद्ध शुरु हो गया है। डैटसन रेडी-गो की प्रतिस्पर्धा मारुति सुजुकी आॅल्टो और हुंदै की ईयॉन से होगी जिसकी कीमतें 2.5 लाख से 4.42 लाख रु. के बीच है। रेडी-गो, कंपनी की भारत में डैटसन ब्रांड के तहत तीसरा वाहन है और यह देश में विकसित नए प्लेटफॉर्म पर बना है।
 
यह मॉडल पांच संस्करणों में आएगा जिनकी कीमत 2.38 लाख से 3.34 लाख रु. के बीच होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा डैटसन रेडी-गो शहरी रोंगों  के आवागमन के लिए जापानी शैली की एक अनूठी पेशकश है जो भारत में विकसित और विनिर्मित है। इसमें 800 सीसी क्षमता का इंजन है और मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस गाड़ी का माइलेज 25.17 किलो मीटर प्रति लीटर है। कंपनी का दावा है कि यह 15.9 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी उच्चतम गति 140 किलो मीटर प्रति घंटा है। यह देशभर में कंपनी के सभी शोरूम में मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »