23 Apr 2024, 22:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

ट्रायंफ ने लॉन्‍च की कैफे रेसर बाइक थ्रक्सटन आर, कीमत 11 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2016 12:02PM | Updated Date: Jun 4 2016 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने शुक्रवार को भारत में कैफे रेसर बाइक थ्रक्सटन आर लॉन्च किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.9 लाख रुपए रखी गई है। इसकी लांचिंग के मौके पर बॉलीवुड एक्टर और मॉडल गुल पनाग मौजूद थीं। ट्रायंफ थ्रक्सटन आर नई स्टाइलिंग और पावरफुल इंजन के साथ भारत लाई गई है। 
 
यह कंपनी की देश में बॉनविल रेंज की तीसरी बाइक है। इसके पहले स्ट्रीट ट्विन और बॉनविल टी 120 पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी हैं। ट्रिम्फ की नई बाइक में 1200 सीसी का इंजन लगाया गया है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी लगाया गया है। इस बाइक में कंपनी ने तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। 
 
बाइक में स्विचेबल एबीएस, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, लिक्विड कूलिंग, टॉर्क असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए बाइक में फ्रंट और ट्विन फ्लोटिंग ब्रेम्बो मोनोब्लॉक कैलिपर्स और रियर डिस्क ब्रेक लगाया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »