19 Apr 2024, 04:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

रेनो ने भारत में शुरू किया पुरानी कारों का व्यापार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2016 11:56AM | Updated Date: May 27 2016 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने आज भारत में इस्तेमाल की गई पुरानी कारों का व्यापार शुरू किया और इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू में अपना पहला स्टोर खोला है। ‘रेनो सिलेक्शन’ नाम की इस श्रृंखला में रेनो ग्राहकों को खरीददारी, बिक्री और अदला-बदली के लिए एक पारदर्शी और विश्वसनीय मंच मुहैया कराएगी।

इस स्टोर में सभी ब्रांड की प्रमाणीकृत पुरानी कारें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उनके लिए वित्त, बीमा, वारंटी और सड़क पर मदद इत्यादि सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। रेनो की नई कार खरीदने के लिए यहां पर ग्राहक अपनी किसी भी ब्रांड की पुरानी कार को बेचने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »