24 Apr 2024, 09:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

पोलारिस ने भारत में पेश की ‘इंडियन स्काउट सिक्सटी’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 4:12PM | Updated Date: May 24 2016 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका के ‘इंडियन मोटरसाइकिल’ ब्रांड की भारत में बिक्री करने वाली कंपनी पोलारिस इंडिया ने नई ‘इंडियन स्काउट सिक्सटी’ पेश की जिसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 11.99 लाख रूपए है। भारत में 999 सीसी का इंजन की क्षमता वाली यह मोटरसाइकिल जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज दुबे ने एक बयान में कहा मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं

कि भारतीय बाजार में पेश की गई 2016 की नई इंडियन स्काउट सिक्सटी तेजी से बढ़ते लक्जरी वाहन श्रेणी में हमें हमारी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी। कंपनी ने इंडियन मोटरसाइकिल की संपूर्ण श्रृंखला को भारत में पेश किया है। कंपनी के मौजूदा समय में गुड़गांव, बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई और अहमदाबाद में शोरूम है और वह जल्द ही चंडीगढ़ और कोच्चि में अपने शोरूम खोलने की प्रक्रिया में है।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »