20 Apr 2024, 12:13:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगले दो दशक में भारतीय कार बाजार की शीर्ष कंपनी बनना चाहती है हुंदै

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 8:28PM | Updated Date: May 6 2016 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पिछले दो दशक में भारतीय वाहन बाजार में अच्छी पैठ बनाने वाली कोरिया की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हुंदै ने कार बाजार की शीर्ष कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया को चुनौती देने की तैयारी की है। हुंदै का लक्ष्य अगले दो दशक में भारतीय कार बाजार की शीर्ष कंपनी बनने का है और इसे हासिल करने के लिए कंपनी हर साल दो नए आधुनिक उत्पाद पेश करेगी। 
 
कंपनी की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया ने शुक्रवार को अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया। कंपनी ने कहा है कि अगले दो दशक के लिए अपनी सोच के तहत वह उत्पादों की पूर्ण श्रृंखला तैयार करेगी और लगभग सभी खंड में उसके वाहन उपलब्ध होंगे। 
 
हुंदै मोटर के प्रबंध निदेशक यंग की कू ने कहा, हमारी लक्ष्य बाजार में शीर्ष स्थिति हासिल करने का है। हम सबसे अधिक भरोसेमंद आधुनिक प्रीमियम ब्रांड बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर साल दो नए आधुनिक माॅडलों के साथ बाजार में शीर्ष स्थिति हासिल करना चाहते हैं। वर्ष 2015-16 में हुंदै देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन कंपनी रही। वर्ष के दौरान उसकी वाहन बिक्री 4.83 लाख इकाई रही। वहीं 2015-16 में मारति ने 13.05 लाख वाहन बेचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »