29 Mar 2024, 07:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा ने बिग बोलेरो पिकअप पेश की, कीमत 6.3 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2016 4:11PM | Updated Date: Apr 27 2016 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन कंपनी महिंद्रा एवं महिंद्रा ने ‘बिग बोलेरो पिकअप’ पेश की जिसकी पुणे के शोरूम में कीमत 6.3 लाख रूपए है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि नया वाहन भारत स्टेज (बीएस) -3 एवं 4 दोनों की मानकों के अनुरूप उपलब्ध होगा।

पुणे के शोरूम के भीतर बीएस-3 संस्करण की कीमत 6.15 लाख और बीएस-4 संस्करण की कीमत 6.30 लाख रूपए है। बिग बोलेरो पिकअप की ट्राली नौ फुट लंबी है जिसके लिए कंपनी ने 1,250 किलोग्राम और 1,500 किलोग्राम भार क्षमता वाले दो संस्करण पेश किए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »