23 Apr 2024, 16:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

बेंटले ने भारत में पहली एसयूवी पेश की, कीमत 3.85 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2016 4:20PM | Updated Date: Apr 22 2016 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लक्जरी कार विनिर्माता बेंटले ने भारतीय बाजार में अपनी पहली स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कार ‘बेंटायगा’ उतारी है। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 3.85 करोड़ रूपए है। भारत में बेंटले कारों की बिक्री करने वाली फर्म एक्सक्लूसिव मोटर्स को इस वाहन के लिए 100 से अधिक की बुकिंग मिल चुकी हैं। इनकी डिलीवरी दो हफ्तों में शुरू की जाएगी। 
 
एक्सक्लूसिव मोटर्स के प्रबंध निदेशक सत्य बाग्ला ने यहां पत्रकारों को बताया कि ‘बेंटायगा’ एक सीमित संस्करण की कार है और लोगों में इसे लेकर बहुत रूचि है। उनके पास इसके लिए सैकड़ों बुकिंग हो चुकी हैं। यह कार 6 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन से परिचालित होती है जो 600 ब्रेक हॉर्स पॉवर की शक्ति पैदा करता है। यह मात्र चार सेकेंड में 0-60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार पाने में सक्षम है। इसकी उच्चतम गति 301 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »