16 Apr 2024, 16:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोवा में टैक्सी मालिकों की हड़ताल का दूसरा दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2016 3:46PM | Updated Date: Apr 12 2016 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा में करीब 15,000 टैक्सी आपरेटर और आॅटोरिक्शा की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। वे रेंट-ए-कैब (किराए पर कार) जैसे कारोबार पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं और अपनी मांग को ले कर हड़ताल और तेज करने की धमकी दी है।

आल गोवा टैक्सी ओनर्स ऐसोसिएशन के महासचिव विनायक नानोस्कर ने कहा, ‘‘कल से हड़ताल शुरू होने के बावजूद गोवा सरकार ने हमारी मांगों का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में टैक्सी परिचालकों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि टैक्सी परिचालक किराए पर कार और किराए पर मोटरसायकिल देने के धंधे पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। इस धंधे से पारंपरिक टैक्सी कारोबार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर हमसे मुलाकात कर चर्चा करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हमारी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।’’

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »