20 Apr 2024, 12:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्च में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में 11 प्रतिशत का इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2016 8:18PM | Updated Date: Apr 11 2016 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मार्च के महीने में टाटा मोटर्स ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वैश्विक वृद्धि दर्ज की है और इसने कुल 1,18,750 वाहनों की बिक्री की। इसमें जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री भी सम्मिलित है। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने मार्च 2015 में 1,06,595 वाहनों की बिक्री की थी।
 
यात्री वाहन श्रेणी में कंपनी ने मार्च 2015 में बेचे गए 68,109 वाहनों के मुकाबले आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए पिछले महीने 73,515 वाहन बेचे। वहीं मार्च 2015 में विलासिता श्रेणी के वाहनों के बाजार में कंपनी ने 52,736 वाहन बेचे थे लेकिन पिछले महीने 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उसने कुल 64,579 वाहनों की बिक्री की।
 
कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी मार्च के महीने में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और उसने 45,235 वाहन बेचे जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसने 38,486 वाहन बेचे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »