25 Apr 2024, 20:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रॉयल एनफील्ड की मार्च माह की बिक्री 52 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2016 5:40PM | Updated Date: Apr 1 2016 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड की मार्च महीने की मोटरसाइकिल बिक्री 52 प्रतिशत बढ़कर 51,320 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 33,679 वाहन बेचे थे।
 
घरेलू बाजार में समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की बिक्री 52 प्रतिशत बढ़कर 50,059 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 32,854 इकाई रही थी। समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 53 प्रतिशत बढ़कर 1,261 इकाई पर पहुंच गया। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 825 इकाई रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »