20 Apr 2024, 12:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कार कीमतें 6000 रुपए तक बढ़ाएगी होंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2016 3:30PM | Updated Date: Mar 23 2016 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा कार इंडिया की अपने वाहनों की कीमत अप्रैल से 6000 रपये तक बढाने की योजना है। कंपनी प्रतिकूल विनिमय दर के कारण लागत में बढोतरी की भरपाई के लिए यह कदम उठा रही है।
     
उल्लेखनीय है कि आम बजट 2016-17 में प्रस्तावित बुनियादी ढांचा उपकर के मद्देनजर कंपनी ने इसी महीने के शुरू में अपने वाहनों की कीमत 79000 रुपए तक बढाई थी। उल्लेखनीय है कि कंपनी भारत में फिलहाल छह माडल बेच रही है जिनमें ब्रियो से लेकर सीआरवी तक है।
  
होंडा कार इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हम अपने सभी माडलों की कीमत अप्रैल 2016 के पहले सप्ताह से बढाने की योजना बना रहे हैं ताकि प्रतिकूल विनियम दर से बढ़ी लागत की आंशिक भरपाई की जा सके। कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं किया है कि किस किस माडल की कीमत कितनी बढेगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »