19 Apr 2024, 16:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मर्सिडीज-बेंज ने नया सी-क्लास 250डी मॉडल पेश किया, कीमत 44.36 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2016 3:26PM | Updated Date: Mar 23 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने आज भारत में अपना नया सी-क्लास 250डी मॉडल पेश किया जिसकी कीमत 44.36 लाख रुपए (पुणे एक्स शोरूम) है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रोलैंड फोल्गर ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी के लिहाज से उन्नत नए सी-250डी को पेश करने के साथ हमने भारत में अपनी स्थिति और बेजोड़ सफलता को बरकरार रखने का भरोसा मजबूत किया है।’’

कंपनी भारत में सी-क्लास की कारें बेचती है जिसके सी-200 (पेट्रोल) और सी-200डी के विभिन्न मॉडल मौजूद हैं और ये कंपनी की यहां सबसे अधिक बिकने  वाली कारें हैं। इस नए मॉडल का विनिर्माण कंपनी के पुणे संयंत्र में किया जाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »