25 Apr 2024, 13:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हर्ले-डेविडसन ने चुनिंदा मॉडलों की कीमत 30,000 रूपए तक बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2016 2:46PM | Updated Date: Mar 14 2016 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोटरसायकिल कंपनी हर्ले-डेविडसन ने भारत बेचे जाने वाले चुनिंदा माडलों की कीमत में 30,000 रूपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह फैसला विनिमय दर के असर की भरपाई के लिए किया गया है। हर्ले डेविडसन इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि भारत में स्ट्रीट 750, स्पोर्ट्स्टर श्रृंखला और साफ्टेल मोटरसायकिलों पर लागू होगी। नई कीमत एक अप्रैल से प्रभावी होगी।
 
फिलहाल स्ट्रीट 750 मॉडल की कीमत 4.52 लाख रूपए से शुरू होती है जबकि स्पोटर्स्टर श्रृंखला में आयरन 883, 1200 कस्टम और फॉर्टी एट की शुरूआत क्रमश: 7.37 लाख रूपए, 8.9 लाख रूपए और 9.12 लाख रूपए से शुरू होती है। साफ्टेल श्रृंखला के तीन मॉडलों की कीमत 15,15 लाख रूपए (फैट ब्वाय), 16,4 लाख रूपए (ब्रेकआउट) और 16.6 लाख रूपए (हेरिटेज साफ्टेल क्लासिक) से होती है। कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी रूपया-डॉलर की विनिमय में बदलाव के असर की वजह से की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »