29 Mar 2024, 12:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हुंदै, होंडा, महिन्द्रा ने वाहनों के दाम 82,906 रुपए तक बढ़ाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2016 7:15PM | Updated Date: Mar 4 2016 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन कंपनी हुंदै, महिन्द्रा और होंडा ने आम बजट में घोषित नए करों के चलते अपने वाहनों के दाम 82,906 रुपए तक बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की। हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि मूल्य वृद्धि 2,889 रुपए और 82,906 रुपए के बीच की गई है और यह एक मार्च से प्रभावी हो गई है।
   
कंपनी प्रवेश स्तरीय छोटी कार इयान से लेकर लग्जरी एसयूवी सांता फे तक की बिक्री करती है जिनकी दिल्ली शोरूम में कीमत 3.20 लाख रुपए से 30.79 लाख रुपए के बीच है।
   
हुंदै मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, आम बजट में नए शुल्क लगाए जाने से सभी माडलों के दाम 2,889 रुपए से 82,906 रुपए तक बढ़ाने पड़े.. मूल्य वृद्धि से कुल मांग प्रभावित हो सकती है।

कीमत वृद्धि के बाद इयान के आधार संस्करण की कीमत 2,889 रुपए, आई10 की कीमत 3,848 रुपए, ग्रैंड की 4,286 रुपए, एक्सेंट की 4,726 रुपए, एलीट आई20 की 4,886 रुपए, एक्टिव आई20 की 5,857 रुपए, वरना की 5,677 रुपए, क्रेटा की 27,192 रुपए, एलांट्रा की 45,044 रपये और सांता फे की कीमत 82,906 रुपए बढ़ जाएगी।
  
 इसी तरह का कदम उठाते हुए होंडा कार्स इंडिया ने अपने सभी वाहनों के दाम 79,000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक मार्च से वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं।
   
कंपनी ने प्रवेश स्तरीय कार ब्रायो की कीमत में 4,000 रुपए से 6,000 रुपए तक की वृद्धि की है, जबकि प्रीमियम हैचबैक जैज की कीमत 5,000 रुपए से 19,500 रुपए के बीच और मध्यम आकार की सेडान सिटी के दाम 24,600 रुपए से 38,100 रुपए के दायरे में बढ़ाए हैं।
   
कंपनी ने बहुद्देशीय वाहन मोबिलियो की कीमत में 21,800 रुपए से 37,700 रुपए के दायरे में, जबकि प्रीमियम एसयूवी सीआर-वी की कीमत 66,500 रुपए से 79,000 रुपए के बीच बढ़ाई है। होंडा कार्स इंडिया देश में छह माडलों की बिक्री करती है जिनकी दिल्ली शोरूम में कीमत 4.27 लाख रुपए से 25.23 लाख रुपए के बीच है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »