20 Apr 2024, 11:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

आॅल्टो ने 30 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा किया पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 1:05PM | Updated Date: Mar 3 2016 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कॉम्पैक्ट कार आॅल्टो ने घरेलू बाजार में 30 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस तरह भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह एकमात्र ब्रांड हो गया है। पिछले दस साल से आॅल्टो देश में सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड बना हुआ है। इस मॉडल को बिक्री का यह आंकड़ा हासिल करने में 15 साल छह महीने का समय लगा है। 

मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि पेश किए जाने के बाद से ही आॅल्टो उपभोक्ताओं में एक उचित लागत वाली कार के रूप में काफी लोकप्रिय है। बेहतर डिजाइन, प्रदर्शन और उच्च ईंधन दक्षता की वजह से यह ग्राहकों में लोकप्रिय बनी हुई है। कंपनी ने 70 से अधिक देशों में 3.8 लाख आॅल्टो कारों का निर्यात भी किया है। श्रीलंका, अल्जीरिया, ब्रिटेन और नीदरलैंड इस मॉडल के लिए प्रमुख विदेशी बाजार रहे हैं। कंपनी ने सबसे पहले सितंबर, 2000 में इस मॉडल को उतारा था। एक लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने में इसे तीन साल का समय लगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »