26 Apr 2024, 02:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक करोड़ की बाइक की एक झलक के लिए दीवानगी, ये है खूबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2016 5:21PM | Updated Date: Feb 8 2016 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आपने बाइक बहुत देखी होंगी और उनकी रफ्तार के बारे में भी सुना होगा, लेकिन एक बाइक ऐसी है जिसकी टॉप स्पीड का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक में आॅडी जैसा इंजन और फरारी से भी तगड़े चार डिस्क ब्रेक लगे हैं। 6400 सीसी वाली इस दमदार बाइक की आवाज रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। एशिया की यह इकलौती बाइक आॅटो एक्सपो पहुंची, जिसका नाम है बॉस हॉस और कीमत है एक करोड़ रुपये।
 
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे 13वें आॅटो एक्सपो के तीसरे दिन इस बाइक को प्रदर्शनी के लिए लाया गया। 900 किलो वजन वाली इस बाइक का इंजन जब गुरार्या तो दर्शकों के होश उड़ गए। बाकी सुपर बाइक्स के मुकाबले इसकी खासियत गिनते-गिनते आप थक जाएंगे। इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसमें न गियर है न ही क्लच। फुल आॅटोमेटिक बाइक में आॅडी जैसा शेवरले वी-8 इंजन लगा है जो 450 बीएचपी की पावर देता है। इतने दमदार इंजन को ठंडा रखने के लिए आॅयल कूल्ड और एयर कूल्ड (फैन के साथ) दोनों सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
 
भारी भरकम बाइक में है आॅटोमैटिक रिवर्स बटन
भारी होने के कारण बाइकर के लिए इसे खींचकर बैक करना मुश्किल काम है, जिसके चलते इसमें आॅटोमैटिक रिवर्स बटन है। दरअसल, आॅटो एक्सपो में शनिवार को सुपर बाइक्स ग्रुप बाइकर बडीज और बीएनआरबी की ओर से 40 सुपर बाइक प्रदर्शनी के लिए लगाई गई। इनमें छह बाइक ऐसी थी जो यूनीक थीं बाकी सभी बाइक राइडर्स लेकर पहुंचे। इसके हॉस बॉस  देखने के वालों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जो देख दर्शक दंग रह गए।  ज्यादातर ने न इसके बारे में सुना था न ही इसे कभी देखा था, लेकिन दर्शकों को फोटो लेने का मौका नहीं दिया गया। 

टॉप स्पीड 220 किमी प्रतिघंटा
हुंडई की इस कार इसमें स्पीड का भी खास ख्याल रखा गया है, जोकि अधिकतम 150 मील प्रति घंटा यानि 220 किलोमीटर की स्पीड तक जा सकती है। इसके साथ स्पीड को बनाए रखने के लिए जेनेसिस में 8 गियर दिए गए हैं, जो आॅटोमेटिक मोड में काम करते हैं। सामान्य यूज में भी आएगी हुंडई जेनेसिस कार को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें सामान्य कामकाज निपटाए जा सकें। कार की पीछे वाली सीट्स में काफी जगह दी गई है।
 

ये है बाइक की खूबी
- 640 सीसी का इंजन
- 450 बीएचपी की पावर
- 90 किलो वजन 
- 320 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार
- बिना क्लच और गियर की आॅटोमेटिक बाइक
- इंजन में आॅयल कूल्ड और एयर कूल्ड सिस्टम, रिवर्स करने की भी सुविधा है। 
- शेवरले का आठ सिलेंडर वी-8 इंजन लगा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »