17 Apr 2024, 05:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ड ने नई एंडेवर पेश की, शुरूआती कीमत 24.75 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2016 11:31AM | Updated Date: Jan 21 2016 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फोर्ड इंडिया ने पूरी तरह से नया प्रीमियम एसयूवी एंडेवर पेश किया। इसे पहली बार घुटनों के लिए एयरबैग के साथ 2200 सीसी और 3200 सीसी इंजन क्षमता के दो संस्करण में पेश किया गया है।
 
इन मॉडलों की कीमत 24.75 लाख रूपए से 27.7 लाख रूपए के बीच है और ये टोयोटा की फार्च्यूनर से मुकाबला करेंगे। एंडेवर अमेरिकी कार कंपनी के सबसे सफल माडलों में से एक रहा है।
 
आगामी दिल्ली आटो एक्सपो में नए मॉडल पेश करने के संबंध में फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नाइजेल हैरिस ने कहा कि कंपनी इस आटो एक्सपो में एक नया माडल पेश करेगी। लेकिन उन्होंने इसका नाम बताने से इनकार किया। हालांकि बाजार में अटकलें हैं कि कंपनी आटो एक्सपो में मस्टंग पेश कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »