18 Apr 2024, 13:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फाक्सवैगन अपनी सेडान अमियो को दिल्ली वाहन मेले में पेश करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2016 11:30AM | Updated Date: Jan 21 2016 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मन वाहन कंपनी फाक्सवैगन (वीडब्ल्यू) अपनी कंपेक्ट सेडान वीडब्ल्यू अमियो को आगामी दिल्ली वाहन मेले में पेश करेगी। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। कंपनी वीडब्ल्यू अमियो को अपने चाकन, महाराष्ट्र कारखाने में बनाएगी। 
 
यह नई कार इस खंड में मारूति स्विफ्ट डिजायर, होंडा एमेज, हुंदै एक्सेंट व टाटा जेस्ट आदि का मुकाबला करेगी। प्रस्तावित कार की कीमत पांच लाख रूपए से 8.3 लाख रूपए के बीच रखे जाने की उम्मीद है। कंपनी के बयान में कहा गया है, फाक्सवैगन अमियो भारत में उसके लिए पासा पलटने वाली साबित हो सकती है। दिल्ली आटो एक्सपो-2016 यहां 5-9 फरवरी तक आयोजित होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »