29 Mar 2024, 11:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्रांस की रेनो ने 15,000 डीजल वाहनों को वापस मंगाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2016 2:52PM | Updated Date: Jan 20 2016 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। उत्सर्जन समस्या के चलते फ्रांस की रेनो ने अपने 15,000 डीजल वाहनों को वापस मंगाया है ताकि उनके उत्सर्जन फिल्टर को ठीक किया जा सके। फ्रांस की पर्यावरण मंत्री ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि इन वाहनों में लगे मौजूदा फिल्टर गर्म मौसम के लिये ठीक नहीं हैं।

पर्यावरण मंत्री सेगोलेने रॉयल ने आरटीएल रेडियो को बताया कि फ्रांस की कार निर्माता कंपनी इन वाहनों को वापस मंगाने के लिये राजी हो गई है। उन्होंने माना कि इससे पहले के परीक्षण पूर्ण नहीं थे। ये परीक्षण वास्तविक ड्राइविंग स्थितियों में नहीं किए गए।

रेनो ने कुछ कारों को वापस मंगाये जाने की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि इसमें रेनो कैप्चर क्रासओवर के कुछ वाहन हैं जिनका उत्पादन सितंबर 2015 से पहले किया गया। इसके बाद इस समस्या को दूर कर लिया गया।

रॉयल ने हालांकि कहा कि रेनो अथवा किसी अन्य वाहन में कोई धोखेबाज साफ्टवेयर नहीं पाया गया। इससे पहले फाक्सवैगन के वाहनों में इस तरह का साफ्टवेयर पाया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »