25 Apr 2024, 19:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति सुजुकी ने कार की कीमतें 12,000 रुपए तक बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2016 12:00PM | Updated Date: Jan 17 2016 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने सभी मॉडल के वाहनों के दाम 12,000 रुपए तक बढ़ा दिए। इससे पहले, होंडा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टाटा मोटर्स और स्कोदा इसी महीने से अपने वाहनों के दाम पहले ही बढ़ा चुकी हैं।
  
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी प्रवेश स्तरीय आल्टो 800 से प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस तक की कीमत में औसत वृद्धि 1,000 रुपए से 4,000 रुपए के बीच है। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में पेश प्रीमियम हैचबैक बलेनो की कीमत में 5,000 रुपए से लेकर 12,000 रुपए तक की वृद्धि की है।
  
कंपनी इस समय 2.52 लाख रुपए से लेकर 13.74 लाख रुपए के बीच कीमत में अपने वाहनों की बिक्री करती है। बलेनो की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.99 लाख रुपए से 8.11 लाख रुपए के बीच है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »