20 Apr 2024, 03:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऑटो एक्सपो 2016 में 80 नए उत्पादों की पेशकश होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2016 2:55PM | Updated Date: Jan 15 2016 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी, ऑटो एक्सपो में करीब 80 नये मॉडलों का अनावरण किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में करीब सात लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
 
ग्रेटर नोएडा में 5 से 9 फरवरी के बीच होने वाले पांच दिन की प्रदर्शनी को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम), आटोमोटिव कम्पोनेन्ट्स मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित किया गया है।
 
सियाम के अध्यक्ष विनोद कुमार दसारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, इस प्रदर्शनी के दौरान करीब 80 उत्पादों का अनावरण किया जाएगा। हमें इस बार प्रदर्शनी देखने वालों की संख्या सात लाख रहने की उम्मीद है। पिछली बार की प्रदर्शनी में करीब 5.6 लाख लोगों का आना हुआ था। न्होंने कहा कि इस बार की प्रदर्शनी में पिछली बार के 55 की तुलना में 65 कंपनियां भाग लेंगी। एक्सपो के पिछले संस्करण में करीब 70 उत्पाद उतारे गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »