26 Apr 2024, 00:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

निसान ने साइबर हमले के बाद वेबसाइट बंद की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2016 12:31PM | Updated Date: Jan 14 2016 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। कार बनाने वाली कंपनी निसान ने वैश्विक वेबसाइट को बंद कर दिया। साइबर हमले के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। यह हमला संभवत: जापान में व्हेल एवं डोल्फिन को मारे जाने की विवादस्पद घटना से जुड़ा है। कंपनी के अनुसार मंगलवार की शाम से किसी ने साइट पर हमले शुरू किए।
 
निसान ने एक बयान में कहा, हमने अपनी सूचना प्रणाली में सेंध लगाने के इस प्रयास को गंभीरता से लिया है। हैकिंग से जुड़े होने वाला दावा करने वाले एक व्यक्ति ने ट्विटर पर कहा है, जापान ने अब हत्या बंद कर दी है। संदेश में तस्वीर भी लगाई गई है जिसमें ऐसा लगता है कि जापान के मछुआरे डोल्फिन का शिकार कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »