25 Apr 2024, 05:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

जेएलआर अगले महीने भारत में लांच करेगी जगुआर एक्सई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2016 4:41PM | Updated Date: Jan 12 2016 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अगले महीने भारत में अपनी लग्जरी सेडान कार जगुआर एक्सई का एक बिल्कुल नया संस्करण उतारने की योजना बनाई है। जेएलआर इंडिया ने एक बयान में कहा कि नई जगुआर एक्सई को भारत में तीन फरवरी को पेट्रोल इंजन के दो विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि जगुआर के रिटेलरों ने इस नई कार की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।

 

भारत में जगुआर रेंज में एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार से लेकर स्थानीय स्तर पर विनिर्मित एक्सएफ सेडान शामिल हैं। जहां एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार की कीमत 1.26 करोड़ रूपए से शुरू होती है, वहीं एक्सएफ सेडान की शुरआती कीमत 47.7 लाख रूपए है। कंपनी भारत में एक्सजे सेडान की भी बिक्री करती है जिसकी शुरआती कीमत 97.2 लाख रूपए है। देशभर में जगुआर कारों की बिक्री 23 डीलरों के जरिए की जाती है।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »