20 Apr 2024, 16:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मारूति ने पेश की सेडान डिजायर, कीमत 8.39 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2016 2:15PM | Updated Date: Jan 7 2016 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का टॉप एंड डीजल संस्करण पेश किया। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) प्रौद्योगिकी लगी है। इस मॉडल का दाम दिल्ली के शोरूम  में 8.39 लाख रुपए है।
  
इसके साथ ही डिजायर पहली ऐसी डीजल कार और कंपनी के पोर्टफोलियो में चौथी कार हो गई है जिसमें एजीएस प्रौद्योगिकी लगी है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
  
कंपनी ने भारत में सेलेरियो के साथ पहली बार एजीएस प्रौद्योगिकी पेश की थी। फिलहाल उसके आल्टो के 10 और वैगन आर मॉडलों में भी यह प्रौद्योगिकी लगी है।

मारूति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आर एस कल्सी ने कहा एजीएस दो पेडल वाली प्रौद्योगिकी है, जिसमें ग्राहक सुविधाजनक तरीके से ड्राइविंग कर सकता है।

विशेषरूप से भीड़भाड़ वाले शहरों में। उन्हें यह सुविधा बेहद आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है और इसमें ईंधन दक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »