25 Apr 2024, 06:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टोयोटा, स्कोदा, टाटा मोटर्स ने दाम बढ़ाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2016 11:57AM | Updated Date: Jan 5 2016 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टाटा मोटर्स तथा स्कोदा ने इस महीने अपने वाहनों के दाम 33,000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, पिछले महीने ज्यादातर कार कंपनियों ने जनवरी से दाम बढ़ाने की घोषणा की थी, जिससे दिसंबर में उपभोक्ताओं को खरीद के लिए आकर्षित किया जा सके। लेकिन अभी तक सिर्फ तीन कंपनियों ने ही घोषणा के अनुरूप अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं।  
 
मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै, जनरल मोटर्स इंडिया, रेना-निसान, होंडा, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू सभी कंपनियों ने जनवरी से दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रवक्ता ने कीमतों में वृद्धि किए जाने की पुष्टि की।  कंपनी ने कहा कि उसके बहुउद्देश्यीय वाहन इनोवा का दाम अब 14,000 रुपए अधिक होगा। इसका शुरुआती मूल्य 10.86लाख रुपए है।
 
इसी तरह मध्यम आकार की इटियासलीवा की कीमतों में 7,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसकी शुरआती कीमत 6.18लाख रुपए है। हैचबैकलीवा का दाम 6,000 रुपए अधिक होगी। इसकी कीमत 5.07लाख रुपए से शुरू होती है।  कंपनी ने कहा कि उसकी प्रीमियम सेडान कैमरी की कीमत में 31,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसकी शुरुआती कीमत 29.11 लाख रुपऐ है।
 
इसी तरह कोरोला डीजल के दामों में 29,000 रुपए की वृद्धि की गई है। इसकी शुरआती कीमत 14.22लाख रुपए है। सभी दाम दिल्ली एक्स-शो रूम के मुताबिक हैं।  इसी तरह टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कंपनी के यात्री वाहनों के दाम 20,000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। स्कोडा इंडिया ने कहा कि उसने एक जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं। मध्यम आकार की सेडान रैपिड (पेट्रोल) का दाम अब 15,000 रुपए अधिक होगा। इसके पेट्रोल संस्करण की शुरुआती कीमत 7.71लाख रुपए है।
 
इसी तरह आॅक्टाविया (पेट्रोल) की कीमतों में 33,000 रुपए की वृद्धि की गई है। इसकी दिल्ली शोरूम में शुरआती कीमत 16.07लाख रुपए है। अन्य कार कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अभी मूल्यवृद्धि को अंतिम रूप नहीं दिया है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स तथा जनरल मोटर्स ने कहा था कि वे अपने विभिन्न माडलों के दाम 20,000 रुपए तक बढ़ाएंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »