25 Apr 2024, 19:01:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

ई-रिक्शा बाजार में उतरी ओके प्ले इंडिया, प्लास्टिक बॉडी वाला हरित वाहन किया पेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2015 4:45PM | Updated Date: Dec 14 2015 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओके प्ले इंडिया लि. अगली पीढ़ी के पर्यावरणनुकूल पहले मजबूत प्लास्टिक बॉडी वाले बैटरी चालित रिक्शा के साथ घरेलू वाहन बाजार में उतरी है। अभी तक यह कंपनी वाहन उद्योग के लिए उच्च गुणवत्ता और मजबूती वाले रोटो मोल्डिंग प्रौद्योगिक आधारित प्लास्टिक उत्पादों की आपूर्ति करती रही है।

 

ओके प्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन हांडा ने एक बयान में कहा कि अगली पीढ़ी का ओके ई-रिक्शा पूरी तरह घरेलू डिजाइन और विकास पर आधारित पहला शून्य उत्सर्जन वाला हल्का ई-रिक्शा है। उन्होंने कहा कि ओके अभी तक रोटो माउल्डेड प्लास्टिक्स प्रक्रिया के जरिए और विशेषज्ञता से विश्वस्तरीय पर्यावरणनुकूल उत्पाद बनाती रही है।

 

हांडा ने कहा कि यह पहला 100 प्रतिशत देश में विनिर्मित ई-रिक्शा है। इसकी विशेषज्ञता शून्य प्रदूषण है। उन्होंने बताया कि इन ई-रिक्शा का विनिर्माण आधुनिक रोटो माउल्डिंग प्लास्टिक प्रक्रिया के जरिये किया गया है। ये रिक्शा न केवल हल्के हैं बल्कि इनके रखरखाव में भी दिक्कत नहीं आती। हांडा ने कहा कि इस ई-रिक्शा में 90 प्रतिशत भारतीय कलपुर्जों का इस्तेमाल किया गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »