20 Apr 2024, 02:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पुरानी फेरारी कार न्यूयार्क में 2.8 करोड़ डॉलर में हुई नीलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2015 5:03PM | Updated Date: Dec 11 2015 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में एक कार नीलामी में 1956 की बनी एक फेरारी कार 2.8 करोड़ डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 186 करोड़ रूपए से अधिक में बिक गई।
 
इसी नीलामी में ‘रॉक’ गायक जैनिस जॉपलिन की पोर्शे और एक अन्य गायक और अभिनेता राय रॉजर्स की 1963 की पैंटिक कार के लिए भी बहुत ऊंचे दाम लगाए गए। न्यूयार्क के नीलामीघर आरएम सूदबी ने इस वाहनों की नीलामी कल आयोजित की थी।
 
सबसे अधिक कीमत पर चढी 1956 की फेरारी 290 एमएम को फार्मूला एक रेस के लिए विशेष रप से बनाया गया था। इसका इस्तेमाल विख्यात रेसर और पांच बार के विश्व चैम्पियन जुआन मानुएल फैंजियो ने किया था।
 
कंपनी ने उस समय 290 एमएम की केवल चार कारें बनाई थीं जिनमें से एक यह थी। यह अब तक नीलाम की गई सबसे महंगी कारों में है। इससे पहले 2014 में बोनहैम्स की नीलामी में एक फेरारी 250 जीटीओ बेर्लिनेटा 3.81 करोड़ डॉलर में बिकी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »