26 Apr 2024, 00:25:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए साल में 20 हजार रूपए तक महंगी होंगी मारूति की कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2015 11:45AM | Updated Date: Dec 11 2015 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारति सुजुकी इंडिया अपने सभी वाहनों के दाम जनवरी से 20,000 रूपए तक बढाएगी। कंपनी ने डॉलर की तुलना में रूपए के कमजोर होने तथा बढ़ती लागत की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। इस तरह से मारूति सुजुकी इंडिया भी कीमतों में बढोतरी की घोषणा करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है।
 
मारूति सुजुकी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, डॉलर की तुलना में रूपए के कमजोर होने से बढी लागत तथा प्रशासनिक व अन्य खर्च बढने के मद्देनजर कीमतों में बढोतरी जरूरी हो गई। फिलहाल कंपनी आल्टो-800 से लेकर एस कास तक अनेक वाहन बेचती है जिनकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.53 लाख रूपए से लेकर 13.74 लाख रूपए तक (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) हैं।
 
कल ही हुंदै मोटर इंडिया ने अपने वाहनों के दाम अगले महीने से 30,000 रूपए तक बढाने की घोषणा की थी। कंपनी ने भी इसकी वजह बढती लागत को बताया था। टोयोटा, मर्सीडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कार कंपनियां आमतौर पर साल के आखिरी महीने में इस तरह की घोषणाएं करती हैं ताकि भारी त्‍यौहारी छूट देने के बाद बचे वाहनों को भी वर्षांत तक बेचा जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »