23 Apr 2024, 15:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी से हुंदै की कारें हो जाएंगी 30,000 रूपए तक महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2015 12:30PM | Updated Date: Dec 10 2015 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत एवं प्रतिकूल विदेशी मुद्रा विनिमय दर की भरपाई के लिए वह अगले महीने से अपने वाहनों के दाम 30,000 रूपए तक बढ़ाएगी।
 
हुंदै मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, इस चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियों में हम उत्पादन लागत बढ़ने और रूपया कमजोर होने जैसे कारकों की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए विवश हैं। प्रस्तावित मूल्य वृद्धि जनवरी, 2016 से एलीट एवं क्रेटा सहित सभी माडलों पर लागू हो जाएगी।
 
कंपनी 3.10 लाख रूपए से 30.41 लाख रूपए की कीमत के बीच कारों के नौ मॉडल बेचती है जिसमें इयॉन, आई10, ग्रैंड आई10, एलीट आई20, एक्टिव आई20, एक्सेंट, वरना, एलांट्रा और सांता फे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि टोयोटा और मर्सिडीज बेंज व बीएमडब्ल्यू सहित विभिन्न कार कंपनियां जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »