19 Apr 2024, 12:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

हुंदै बच्चों को करेगी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2015 3:32PM | Updated Date: Nov 30 2015 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से देश में सड़क एवं यातायात सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए एक पहल शुरू की है। इस पहल - सेफ मूव-ट्रैफिक सेफ्टी कैंपेन - से स्कूली छात्रों में सड़क एवं यातायात सुरक्षा से जुड़ी अच्छी आदतों को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक, वाय के कू ने यहां संवाददाताओं से कहा, बच्चे देश का भविष्य हैं और यातायात सुरक्षा अभियान बच्चों को यातायात सुरक्षा से जुड़ी अच्छी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने की कोशिश है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
 
गडकरी ने कहा, 2013 में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1.5 लाख लोगों की मौत हुई। दुर्भाग्य से देश में सड़क दुर्घटनाओं की सालाना लागत 55,000 करोड़ रूपए है जो सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत है। इस अभियान के तहत गडकरी से लेकर एचएमआईएल के ब्रांड एंबेसेडर शाहरूख खान का संदेश हंगामा टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »