20 Apr 2024, 04:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

हुंदै एलीट आई20 की बिक्री डेढ़ लाख कारों के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2015 4:53PM | Updated Date: Nov 25 2015 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने आज कहा कि उसके सबसे अधिक बिकने वाले माडलों में से एक एलीट आई20 की बिक्री घरेलू बाजार में डेढ़ लाख कारों का स्तर पार कर गई है। कंपनी ने मार्च, 2014 में यह माडल पेश किया था और भारतीय वाहन बाजार में प्रीमियम कांपैक्ट खंड में इसकी बाजार हिस्सेदारी 66 प्रतिशत है।
 
हुंदै मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, एलीट आई20 के लिए ग्राहकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम अभिभूत हैं। कंपनी ने एलीट आई20 की 1,50,000 से अधिक कारें बेचने का कीर्तिमान बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »