25 Apr 2024, 13:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

निसान अगले साल भारत में पेश कर सकती है प्रवेश स्तरीय डैटसन कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2015 1:04PM | Updated Date: Apr 12 2015 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी निसान ने डैटसन की तीसरी प्रवेशस्तरीय कार के साथ भारत के छोटी कारों के बाजार में बड़ी भूमिका अदा करने का लक्ष्य रखा है। इस बाजार पर मारति सुजुकी और हुंदै का दबदबा है। कंपनी ने पिछले साल ब्रांड की वापसी के पहले वर्ष में करीब 17,000 डैटसन वाहन बेचे और वह 2016 तक इस ब्रांड के लिए 60 विशिष्ट शोरूम खोलने पर विचार  कर रही है जिनमें से ज्यादातर छोटे शहरों में खुलेंगे।
   
निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष गिलोमे सिकार्ड ने कहा ‘‘भारत की छोटी कार के खंड में मारति का बाजार पर करीब 75 प्रतिशत और हुदै का 22 प्रतिशत दबदबा है। हमारी हिस्सेदारी सिर्फ एक प्रतिशत थी और अब हमने डैटसन के साथ इसे तीन प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा विश्व के किसी भी अन्य देश में एक कंपनी का ऐसा दबदबा नहीं है। इसलिए हम इस खंड में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »