25 Apr 2024, 17:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

त्योहारी सीजन के मद्देजर भारी छूट दे रहे हैं कार डीलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2015 1:50PM | Updated Date: Oct 11 2015 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन नजदीक है। ऐसे में देश की प्रमुख कार कंपनियां मारूति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर्स तथा टाटा मोटर्स द्वारा बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं पेश की गई हैं। ये कार कंपनियां 37,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही हैं।

देश की अग्रणी कार कंपनी मारूति अपनी हैचबैक सेलेरियो पर जहां 5,000 रूपए की नकद छूट दे रही है, वहीं प्रवेश स्तर की आॅल्टो 800 पर 35,000 रूपए तक की रियायत दे रही हैं। इसके अलावा मारूति अन्य कार माॅडलों वैगन आर, स्टिनग्रे और डिजाइर पर भी छूट दे रही है। लेकिन हालिया पेश सियाज पर कंपनी कोई छूट नहीं दे रही।

मारूति के कार्यकारी निदेशक (एमएंडएस) आर एस कल्सी ने कहा, हमारी मौजूदा बिक्री प्रोत्साहन योजना के प्रति ग्राहकों ने काफी उत्साह दिखाया है। आगामी त्योहारी सीजन के लिए उत्साह शुरू हो चुका है। कंपनी पहले ही छह त्योहारी व सीमित संस्करण मसलन आॅल्टो 800 ओणम संस्करण, वैगन आर एवांस, स्विफ्ट ग्लोरी, आॅल्टो के 10 उरबानो पेश कर चुकी है। 

मारूति की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हुंदै अपने प्रवेश स्तर के माॅडल इयान पर सबसे अधिक 37,000 रूपए की छूट दे रही है। इसके अलावा वह आई10 तथा ग्रैंड आई10 दोनों पर 27,000-27,000 रूपए की छूट की पेशकश कर रही है।

कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट पर 28,000 रूपए तक तथा मिड साइज सेडान वेरना पर 15,000 रूपए की छूट की पेशकश कर रही है। हालांकि, कंपनी अपने अधिक बिकने वाले माॅडल आई20 व हालिया पेश स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन क्रेटा पर कोई रियायत नहीं दे रही है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »