26 Apr 2024, 04:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ड ने पेश की नई इकोस्पोर्ट, कीमत 6.79 लाख रूपए से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2015 4:36PM | Updated Date: Oct 7 2015 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फोर्ड इंडिया ने त्योहारी मौसम में होने वाली बिक्री का फायदा उठाने के लिए अपनी लोकप्रिय एसयूवी इकोस्पोर्ट का नया मॉडल पेश किया जिसकी कीमत 6.79 लाख रूपए से 10.44 लाख रूपए के बीच होगी। फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नाइजेल हैरिस ने एक बयान में कहा त्योहारी मौसम से पहले हमने अपनी काम्पैक्ट एसयूवी को नयी विशेषताओं के साथ  पेश किया है।

 

नई इकोस्पोर्ट तीन तरह के र्इंजन के विकल्प में आएगी। पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर का र्इंजन होगा जिसकी कीमत 6.79 लाख रूपए होगी से 9.93 लाख रूपए के बीच होगी। इसके अलावा फोर्ड ने एक लीटर इकोबूस्ट पेट्रोल र्इंजन भी पेश किया जिसकी कीमत 8.53 लाख रूपए से 9.89 लाख रूपए है। इधर 1.5 लीटर वाले डीजल ईंजन वाले मॉडल की कीमत दिल्ली के शोरूम में  7.98 लाख रपए से 10.44 लाख रपए है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »