28 Mar 2024, 14:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Kia Seltos ने तोड़ा रिकॉर्ड, बंपर बिक्री के साथ भारत में 1 लाख से ज्‍यादा ग्राहकों ने किया बुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 2:19AM | Updated Date: Jan 5 2020 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ मोटर्स इंडिया ने अपनी Kia Seltos गाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसके हजारों यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी। दरअसल Kia Motors ने न्च किया था, लेकिन उससे पहले इसके 30000 यूनिट्स को बुक कर लिया गया था। नवंबर महीने तक इसके 80,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी। इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से ल ा सकते हैं कि अब तक इसे 1 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों ने बुक कर लिया है। Kia Seltos के लॉन्च से पांच महीनों के अंदर ही इसके 45,294 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
 
भारतीय बाजार में Hyundai Creta और MG Hector से मिल रही तगड़ी टक्कर के बावजूद भी Kia Seltos को ग्राहकों का बंपर साथ मिला है। बसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV थी। वहीं, इसी महीने ये देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। अक्टूबर में इसके 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। नवंबर 2019 में इसके 14,005 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर 2019 में इसकी बिक्री में 9 फीसद की बढ़त दर्ज की गई।
 
नवंबर महीने में Seltos लागातार दूसरी बाद देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई है। हालांकि, हाल ही में Kia Motors ने अपनी Kia Seltos की कीमतों को 20000 रुपये से लेकर 35000 रुपये तक महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 9.69 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था। इस कार के टॉप-एंट वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि, यह कीमत केवल 31 दिसंबर 2019 तक के लिए था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »