24 Apr 2024, 06:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mahindra Alturas G4 पर कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट, जाने फीचर्स....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2019 9:13AM | Updated Date: Dec 29 2019 9:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Mahindra अपनी Alturas G4 लग्जरी SUV पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट कंपनी BS6 उत्सर्जन मानकों को लागू होने से पहले अपने BS4 मॉडल्स पर दे रही है। Mahindra की ये फ्लैगशिप एसयूवी है और इसपर कंपनी 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कीमतों की बात करें तो Mahindra Alturas G4 की कीमत 27.7 लाख रुपये से शुरू है। वहीं, Toyota Fortuner की कीमत 27.84 लाख रुपये है।

Mahindra ने अपने इस डिस्काउंट की घोषणा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर की है जो कि 31 दिसंबर तक की मान्य है। BS6 मानकों को अप्रैल 2020 से लागू किया जाएगा और इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ ही माइलेज में भी सुधार देखा जा सकेगा। Mahindra ने पिछले हफ्ते ही अपनी XUV300 का BS6 मॉडल लॉन्च किया है और इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। कहा जा रहा है आने वाले हफ्तों में कंपनी अपने BS4 वाहनों का प्रोडक्शन बंद करने जा रही है औऱ वो BS6 मॉडल्स पर शिफ्ट हो जाएगी। 

BS4 वर्जन के मुकाबले Mahindra की BS6 कार काफी महंगी हो जाएंगी। जबकि पेट्रोल इंजन वाली कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कम ही देखने को मिलेगी और पेट्रोल इंजन वाली कार की कीमतों में बढ़ोतरी काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। Mahindra Alturas BS6 के अलावा अगर आप Mahindra की BS4 गाड़ियों पर अच्छा डिस्काउंट चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी शोरूम जा कर पता करना पड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »