20 Apr 2024, 11:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

साल खत्म होने के पहले इन कारों पर मिल रही है 4 लाख तक छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2019 12:52PM | Updated Date: Dec 27 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। साल 2019 को खत्म होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। ऑटो मोबाइल कंपनियां अपने स्टॉक को निपटाने और बिक्री को बढ़ाने के लिए कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। टाटा से लेकर मारुति सुजुकी तक दिसंबर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। मुताबिक आइए जानें किस कार पर कितनी मिल रही छूट..

महिंद्रा Scorpio : महिंद्रा की एक और सबसे लोकप्रिय एसयूवी Scorpio पर कंपनी 1,30,000 लाख रुपए तक के फायदे रही है। 

महिंद्रा TUV300 : कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी300 पर महिंद्रा 1,04,000 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।

रेनॉ की कैप्चर : भारत में यह कार निशान किक्स, हुंडई क्रेटा जैसी कारों को टक्कर देती है। इस कार की सेल कुछ खास नहीं रही, लिहाजा अब कंपनी इस कार पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

फॉक्सवैगन टिगुन : यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV है। भारत में यह कार फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्युनर जैसी प्रीमियम कार को टक्कर देती है। इस कार पर कंपनी 3 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

हुंडई की कार पर छूट : हुंडई की तरफ से 20,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हुंडई सबसे अधिक डिस्काउंट अपनी कार पुरानी एलांट्रा और टसकन पर दे रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »