28 Mar 2024, 19:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्च हो चुका है भारत का सबसे सस्ता ट्रैक्टर, कीमत मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 12:06PM | Updated Date: Dec 26 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। Digitrac pp51i ट्रैक्टर भारत का सबसे सस्ता ट्रैक्टर मना जा रहा है। इसका नाम Digitrac इसलिए रखा गया है क्योंकि ये डिजिटल इंडिया का पहला ऑनलाइन ट्रैक्टर है जोकि आपको सीधा कंपनी से प्राप्त होगा। इसमें pp का मतलब है पीटीओ पावर यानि 51 hp का इसका PTo है।

इंजन की बात करें तो इसमें 60 HP का इंजन दिया गया है। इसमें काफी नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते ये काफी पावरफुल होने के साथ साथ तेल की खपत भी काफी कम करता है। सबसे खास बात ये है कि इसमें पावर स्टेरिंग दिया गया है जिससे इसे मोड़ने में काफी आसानी होती है।

इसकी एक खासियत ये भी है कि इसमें अडजस्टेबले फ्रंट एक्सेल दिया गया है जिससे किसान अपने हिसाब से इसे अलग अलग खेती के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही फ्रंट एक्सेल काफी हैवी भी है। कंपनी का कहना है कि ये ट्रैक्टर 5 साल की गारंटी के साथ आता है और इसकी कीमत भी किसानों को काफी पसंद आ रही है।

सीट भी इसमें काफी अच्छी क्वालिटी की दी गयी है जिसे किसान अपने वज़न और कद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। सीधा कंपनी से किसानों तक पहुंचने के कारण इसकी कीमत काफी कम है। आपको बता दें कि किसानों को ये ट्रैक्टर सिर्फ 6,80000 रुपए में मिलेगा। 60 Hp के ट्रैक्टर के हिसाब से ये कीमत काफी कम है और किसान इतनी कम कीमत में इस ट्रैक्टर से सारे काम आसानी से कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »