24 Apr 2024, 09:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई धमाकेदार बाइक, देती है 150KM का माइलेज कीमत मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 10:49AM | Updated Date: Dec 23 2019 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारत में अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी एक नई बाइक 'Ultraviolet F77' को भारत में लॉन्च किया है। यह बाइक एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे आप एक बार चार्ज कर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। भारत मे इस बाइक की कीमत 3 लाख से 3.25 लाख रुपये के बीच है। भारत मे इस बाइक को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है। इस बाइक की खास बात यह है कि इसका डिज़ाइन फाइटर प्लेन को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

इस बाइक में एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 33.5 हॉर्स पावर की ताकत 90 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। 0 से 60 की रफ्तार पाने में इस बाइक को सिर्फ 2.9 सेकंड का समय लगता है। वही इस बाइक की टॉप स्पीड 147 किमी/घंटे की है। घर के बोर्ड से चार्ज करने पर इस 5 घंटे वही फास्ट चार्जर से इस बाइक को सिर्फ 1.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं।

इस बाइक में 17 इंच के एलाय व्हील दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए यह बाइक फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक से लैस है। खास बात यह है कि इस बाइक के कंसोल में 4जी सिम दिया गया है। इस कंसोल को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर अपनी बाइक की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसमे बाइक के लोकेशन से लेकर बाइक के बैटरी बैकअप तक कि जानकारी शामिल है। यह बाइक फुल एलईडी लाइट से लैस है जो इसके लुक को और भी बढ़ाने का काम करते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »