मुंबई। रेनॉल्ट ने पिछले दिनों अपनी 7 सीटर कार ट्राइबर लॉन्च की थी। ट्राइबर में फ्लेक्सिबल इंटीरियर है जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कंपनी इस कार को अग्रेसिव प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया था। कुछ ही समय में यह कंपनी की एक लोकप्रिय वाहन बन गई है। कंपनी ने रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत एक बार फिर से बढ़ा दी है।
रेनॉल्ट की यह कॉम्पैक्ट MPV अब महंगी हो गई है। रेनॉल्ट ट्राइबर के बेस वेरियंट RXE को छोड़कर बाकी सभी वेरियंट्स के दाम बढ़ गए हैं। रेनॉल्ट ट्राइबर के RXL, RXT और RXZ वेरियंट के दाम बढ़े हैं। अब इन वेरियंट्स की कीमत क्रमशः 5.59 लाख, 6.09 लाख और 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) हो गई है। हालांकि, ट्राइबर का बेस वेरियंट RXE 4.96 लाख रुपये में ही मिलेगा। यह दूसरा मौका है, जब टॉप वेरियंट RXZ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले, 15 इंच वीइल्स के एडिशन पर इसके दाम में 4,250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।