19 Mar 2024, 07:49:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हिन्दूजा ग्रुप का MP में अशोक लीलेंड ट्रक निर्माण की इकाई लगाने विचार के पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:51PM | Updated Date: Nov 14 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। हिन्दूजा उद्योग समूह मध्यप्रदेश में सात हजार करोड़ की लागत की अशोक लीलेंड ट्रक निर्माण की इकाई लगाने पर विचार कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह जानकारी में समूह के चेयरमेन गोपीचन्द पी।  हिन्दूजा ने कल लंदन में मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव उद्योग डॉ। राजेश राजौरा से चर्चा में दी। ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ लार्डस में हुई मुलाकात में इस इकाई की मध्यप्रदेश में स्थापना पर चर्चा के लिये पी।  हिन्दूजा ने डॉ।  राजौरा को शुक्रवार को लंदन स्थित हिन्दूजा उद्योग समूह के मुख्यालय में चर्चा के लिये आमंत्रित किया है। प्रमुख सचिव डॉ।  राजौरा ने बताया है कि अशोक लीलेंड ट्रक की मध्यप्रदेश में प्रस्तावित इकाई की स्थापना होती है, तो चार हजार से लेकर पांच हजार करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की ऑटो इण्डस्ट्रीज एन्सीलरी भी प्रदेश में आयेंगी। हाउस ऑफ लार्डस में डॉ।  राजेश राजौरा की प्रसिद्ध उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल से भी मुलाकात हुई। इसके पहले डॉ।  राजौरा ने कल इन्स्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स की ब्रिटिश पार्लियामेन्ट में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश का प्रेजेन्टेशन दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »